आगामी ईद त्यौहार को लेकर शांति कमेटी की बैठक शक्तिनगर प्रांगण में सम्पन्न


सोनभद्र ,पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर अगामी त्यौहार को लेकर शक्तिनगर थाना प्रांगण में ईद त्यौहार को लेकर पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। शक्तिनगर थाना अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि ईद त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे वि
वाद आपस में बैठकर सुलझा लें, किसी भी तरह के विवाद की सूचना थाने पर हमें तत्काल दें। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।,* किसी भी क्षेत्र में संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना थाने पर दें! शक्तिनगर थाना अध्यक्ष आशिष सिन्ह ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग न करें वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी।यदि कहीं कोई समस्या आती है तो सबसे पहले स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दें। किसी भी हाल में किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
शक्तिनगर थाना अध्यक्ष आशीष सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कहीं भी कोई दिक्कत आए तो उनसे cog नंबर पर संपर्क करें! हर सम्भव मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी|
 *शक्तिनगर थाना प्रभारी आशिष सिहं ने कहा कि पुलिस हर तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कटिबद्ध है।* किसी भी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। जुमा की नमाज व रमजान पर्व सौहार्द के साथ मनाने को कहा गया। साथ ही दोनों समुदायों के लोगों से दिक्कतें व शिकायतों के बारे जानकारी प्राप्त की। साथ ही हर संभव निस्तारण का भरोसा दिलाया। *इस मौके शक्तिनगर थानाध्यक्ष आशीष सिंह बीना चौकी प्रभारी अभीनव वर्मा क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परसवार राजा बृज बिहारी यादव ग्राम , चिल्काडांड क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजीत कुशवाहा ,अयोध्या गुप्ता, रॉकी जट्ट बीजेपी पत्रकार प्रवीण पटेल ऊमैस सागर चन्दु उपाध्याय मनोज सोनी केसी शर्मा रंजीत राय भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार बंधु मौजूद रहे,*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने