Ad Code


 

वीरता की गाथा देख भावविभोर हुए विद्यार्थी, गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश


सोनभद्र, 14 अगस्त 2026
। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से देशभक्ति आधारित फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का प्रदर्शन कराया गया।


जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में अटल आवासीय विद्यालय, सर्वोदय बालिका विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े पर्दे पर वीर जवानों के शौर्य, साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की गाथा देखी। फिल्म के प्रेरक दृश्यों ने विद्यार्थियों को भावविभोर कर दिया।फिल्म के दौरान बच्चों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना।


 विद्यार्थियों ने सैनिकों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखने का संदेश ग्रहण किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि देशभक्ति केवल सीमा पर राष्ट्र की रक्षा करने तक सीमित नहीं है। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन, राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा, तिरंगे का सम्मान और देश की प्रगति में योगदान देना भी सच्ची देशभक्ति है।


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह पहल विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन से कहीं अधिक वीर जवानों के शौर्य को जानने और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को आत्मसात करने का प्रेरक अवसर बनी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ