Ad Code


 

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


सोनभद्र।
80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम का स्मरण कराता है। उनका अदम्य साहस और समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लें। साथ ही अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विकसित भारत और समृद्ध सोनभद्र के निर्माण में योगदान दें।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता के इस महापर्व को राष्ट्रप्रेम, गौरव और उत्साह के साथ मनाएं तथा तिरंगे की आन-बान-शान को सदैव सर्वोपरि रखने का संकल्प लें। उन्होंने पुनः समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ