Ad Code


 

80 ग्राम नाजायज हेरोइन, एक अदद तमंचा, एक जिंदा कारतूस संग तस्कर गिरफ्तार

विकास कुमार ओबरा

ओबरा। जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद किया है।इस दौरान शनिवार को क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में क्राइम ब्रांच सोनभद्र व ओबरा पुलिस को सूचना मिली की एक अभियुक्त भारी मात्रा में हेरोइन लेकर गजराज नगर रेलवे क्रासिंग पर बेचने आ रहा हैं।सूचना को सत्य मानकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ओबरा अभय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी साजिद सिद्दीकी, सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक सरोजमा सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक अब्दुल कलाम, उप निरीक्षक परविंदर कुमार अपने हमराहियों संग गजराज नगर रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंच गए।इसी बीच एक युवक आता दिखाई दिया जो देखने मे संदिग्ध प्रतीत हो रहा था।पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक से पूछताछ की जाती इसके पूर्व ही वह भागने लगे।पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उक्त युवक को पकड़ लिया गया।पकड़े जाने पर पूछताछ के दौरान उक्त युवक ने बताया कि उसके पास जेब मे अवैध हेरोइन है।वही क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में अभियुक्त की जामा तलाशी में कुल 80 ग्राम नाजायज हेरोइन, एक अदद तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुफियान खान पुत्र करी मुल्लाह खान निवासी उरमौरा कोतवाली राबर्टसगंज बताया गया।पकड़ी गई हेरोइन की कीमत लगभग आठ लाख बताई गई।पुलिस ने आरोपी युवक का चालान 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कर दिया।पकड़ने वाली पुलिस टीम में उक्त टीम के अलावा हेड कांस्टेबल जगदीश मौर्य, अरविंद सिंह, चंद्रभान यादव, अतुल सिंह, अमर सिंह, शशी प्रताप सिंह, कांस्टेबल रितेश सिंह पटेल, राम सिंह यादव, बबलू सिंह शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ