सोनभद्र आवास को लेकर खैरटिया के आदिवासियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

सोनभद्र के विधायक-सांसद भी आदिवासी है फिर भी आदिवासियों को सरकारी लाभ नहीं मिल रहा
ओबरा/सोनभद्र
सोनभद्र/ओबरा। ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया के खरवार बस्ती में अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ के शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में आवास के लिए खैरटिया के आदिवासियों द्वारा एक विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवदत्त दुबे ने बताया कि खैरटिया गांव सोनभद्र जिले का एक आदिवासी गांव है जहां पर अधिकांश जनता आदिवासी है सोनभद्र के विधायक सांसद भी आदिवासी से बिलॉन्ग करते हैं। लेकिन फिर भी अभी तक दुर्भाग्य के कारण और ब्लॉक के अधिकारियों पंचायत के प्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण अभी तक इनको आवास नहीं मिल पाया है। सोनभद्र के मंत्री से अनुरोध है इसको संज्ञान में लेते हुए विशेष तौर पर आदिवासी लोगों के आवास के लिए मुख्यमंत्री कहां प्रेषित किया जाए। जिससे इन आदिवासियों लोगों का आवाज आसानी से मिल सके क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मंगरु गुप्ता ने बताया कि बिल्ली मारकुंडी गांव सबसे ज्यादा राजस्व देता है फिर भी यहां के आदिवासी अति पिछड़े हुए हैं। इस प्रदर्शन में छात्र नेता ठाकुर प्रसाद गौड़, शिवकुमार, भगवंती, मनिया, कबूतरी, चंद्रावती, शिव पूजन, राम बहाल, लच्छू, अनिल गौड़, मंगलेश, संजय, विकास, रामचंद्र, रीता, सुमित्रा, गुलाबी, फूल कुमारी सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थी। ग्रामीण जनता ने मांग किया कि अति शीघ्र यदि आदिवासियों के आवास को प्रदान नहीं किया गया तो सारे आदिवासी एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। शिवदत्त दुबे और आदिवासियों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सिगरेट ट्री वीडियो पंचायत मित्र व ब्लॉक के अधिकारियों ने  आवास एवं शौचालय का बहुत बड़ा घोटाला किया है।जिसको लेकर हम सब आदिवासी नाराज हैं और अपने सोनभद्र के दो विधायक एसटी के रहे वर्तमान में मंत्री भी हैं। इसके बावजूद भी हम सबको विकास का लाभ नहीं मिल रहा है।आदिवासियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक यह मेरी बात मीडिय के माध्यम से पहुंचाने का कष्ट करें। इस समस्या को लेकर हम ग्रामवासी बहुत ज्यादा नाराज हैं हमारे मांगों को लेकर जल्द से जल्द पूरा करने का कष्ट करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने