ओबरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — शराब भट्टी के पास चला जबरदस्त चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर टूटी गाज


ओबरा (सोनभद्र)।
नशे में वाहन चलाने वालों पर अब पुलिस की कड़ी नजर है। थाना ओबरा पुलिस ने शनिवार देर शाम शारदा मंदिर डिग्री कॉलेज वाले रोड पर स्थित देसी और इंग्लिश शराब भट्टी के पास एक विशेष शराब चेकिंग अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान के दौरान हर संदिग्ध वाहन चालक को रोककर अल्कोहल डिटेक्शन मशीन (माउथ एनालाइज़र) से जांच की।जांच में कई वाहन चालकों के मुंह में शराब की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई, जिनके खिलाफ मौके पर चालान काटा गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर अब सीधे कानूनी कार्रवाई होगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।मौके पर पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि “शराब पीकर वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना भी है।”



अभियान के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे और पुलिस की इस सख्ती की सराहना की। थाना ओबरा की यह मुहिम सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने