Ad Code


 

43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भारत-नॉर्डिक संबंधों को मिलेगी नई उड़ान


नॉर्वे
की धरती पर भारत का गौरवशाली स्वागत… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के चौथे चरण में नॉर्वे पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोरे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी की यह नॉर्वे की पहली आधिकारिक यात्रा है, जबकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे यात्रा पूरे 43 वर्षों बाद हो रही है। ऐसे में यह दौरा ऐतिहासिक और बेहद अहम माना जा रहा है।

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही कई द्विपक्षीय बैठकों में व्यापार, हरित ऊर्जा, तकनीक, समुद्री सहयोग और निवेश जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बढ़ते रिश्तों को नई मजबूती देने वाला यह दौरा वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत और कूटनीतिक प्रभाव को भी दर्शाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-नॉर्वे संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत करेगी और निवेश, नवाचार तथा रणनीतिक साझेदारी के नए रास्ते खोलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ