Ad Code


 

बेटे की दुकान पर देवरों की नजर, महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी

 


भारत लाइव टीवी।जिला ब्यूरो आरिफ खान बदायूं 

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा खेल में पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके देवर उसके बेटे के नाम की गई दुकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता ने उपनिबंधक कार्यालय में शिकायत देकर चेतावनी दी है कि यदि फर्जी तरीके से बैनामा कर दुकान हड़पने का प्रयास किया गया तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगी।जानकारी के अनुसार मोहल्ला सोथा खेल निवासी स्वर्गीय अब्दुल कदीर ने अपने पोते फैज खान को एक दुकान देकर उसका मालिकाना हक सौंप दिया था। परिवार के अनुसार फैज खान लंबे समय से उक्त दुकान पर काबिज है। फैज की मां खुशनाज बी का आरोप है कि उनके देवर मुजफ्फर मियां, हसीन मियां, इरफान तथा फिरोज खान की नजर अब इस दुकान पर है और वे उनके बेटे को बेदखल कर संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।पीड़िता का कहना है कि संबंधित लोगों द्वारा फर्जी बैनामे की तैयारी की जा रही है। इसी आशंका के चलते उन्होंने उपनिबंधक कार्यालय समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि उनके बेटे की दुकान पर जबरन कब्जा किया गया अथवा फर्जी बैनामा कराया गया तो वह उपनिबंधक कार्यालय परिसर में आत्मदाह कर लेंगी।महिला की इस चेतावनी के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मच गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित पक्ष को न्याय मिल पाता है या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ