Ad Code


 

स्वराज राष्ट्रीय ह्यूमन फाउंडेशन: जनसेवा और जनकल्याण का सशक्त माध्यम

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।समाज के जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कार्यरत स्वराज राष्ट्रीय ह्यूमन फाउंडेशन लगातार जनसेवा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्था के माध्यम से लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।संस्था द्वारा सोलर योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सुमंगला योजना, वाहन योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी संस्था सराहनीय कार्य कर रही है। स्वास्तिक हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, मानपुर नहर बभनी रोड, रॉबर्ट्सगंज में संस्था से जुड़े सदस्यों को विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। संस्था के कार्डधारकों को अस्पताल में 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट पर उपचार, जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है।
संस्था के सचिव सुमीत श्रीवास्तव, जिला प्रमोटर कौशल जी, अंश सिंह, मनोज पाठक तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश सिंह जी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।स्वराज राष्ट्रीय ह्यूमन फाउंडेशन समाज सेवा, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ