Ad Code


 

बाबा वीरेंद्र गोस्वामी पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

लोहे की रॉड और बांस का डंडा बरामद, शिवरतनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई


तिलोई/अमेठी।
बाबा वीरेंद्र गोस्वामी पर हुए हमले के मामले में अमेठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और बांस का डंडा भी बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवरतनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. कलीम पुत्र मो. अमीन (38 वर्ष) एवं मो. हलीम खान पुत्र मो. अमीन (35 वर्ष) निवासी अकबरपुर फर्सी, थाना शिवरतनगंज, जनपद अमेठी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शिवरतनगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 62/26 में कार्रवाई की गई। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई एक लोहे की रॉड और एक बांस का डंडा बरामद किया गया।क्षेत्र में चर्चित इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ