Ad Code


 

स्वनिधि महोत्सव में गूंजा आत्मनिर्भरता का संदेश, स्ट्रीट वेंडर्स को मिला बड़ा तोहफा


सोनभद्र
। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में आयोजित एक दिवसीय "स्वनिधि महोत्सव" में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, क्यूआर कोड, परिचय बोर्ड एवं एलओआर वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना का विस्तार वर्ष 2030 तक कर दिया है। पुनर्गठित योजना के तहत अब स्ट्रीट वेंडर्स को अधिक ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ मिलेगा।उन्होंने बताया कि पहली ऋण किस्त 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये, दूसरी किस्त 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। वहीं तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये तक का ऋण और दूसरी किस्त चुकाने वाले लाभार्थियों को 30 हजार रुपये के क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जाएगी।

महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं नगर पालिका कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक नए आवेदन कराने और पूर्व लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में डूडा के परियोजना अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, नगर पालिका सदस्य, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी व्यवसायी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ