Ad Code


 

उझानी में पंचपेड़ा पीर बाबा के उर्स में उमड़ा आस्था का सैलाब, कव्वालियों ने बांधा समां

 भारत लाइव टीवी 24। जिला ब्यूरो बदायूं एम. आरिफ खान 


उझानी (बदायूं)।
कस्बा उझानी स्थित हज़रत सय्यद पंचपेड़ा पीर बाबा रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स में मंगलवार को अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दरगाह परिसर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा, वहीं शाम होते-होते मशहूर कव्वाल उवैस सुल्तानी की सूफियाना कव्वालियों ने महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया।


उवैस सुल्तानी ने ख्वाजा गरीब नवाज की शान में मनकबत पेश कर ऐसा समां बांधा कि जायरीन झूम उठे। कव्वाली की महफिल में देर तक अकीदतमंदों की भीड़ जमी रही। उर्स में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दरगाह पर चादरपोशी कर अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं।उर्स के दौरान दरगाह परिसर और मेले में रौनक देखने लायक रही। बच्चों और युवाओं ने चाट, पकौड़ी एवं अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। शाम चार बजे सलाम और कुल की फातिहा के साथ उर्स का विधिवत समापन हुआ।सदर एवं सज्जादा नशीन डी.वाई. यादव ने मजार शरीफ पर गुलपोशी कर मुल्क और कौम की तरक्की, भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआ कराई। कार्यक्रम का संचालन असलम मुल्ला ने किया।इस अवसर पर जाने आलम, इकराम अंसारी, जुनैद अंसारी, हर्षित यादव, अवनीश मौर्य सहित बड़ी संख्या में जायरीन और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ