जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की किया अपील
अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी व मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर जनपद वासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधों को लगाएं और उनकी उचित देखभाल भी करें, पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए हमारे जीवन में वृक्षों का अमूल्य योगदान है जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हम सब अधिक से अधिक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल भी करें।
उन्होंने समस्त जनपद वासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आवाह्न किया। जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि पौधारोपण करना एवं उनकी रक्षा करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती, पौधे जब बड़े होते हैं तो फल, फूल एवं छाया सहित जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक नागरिक का है हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है और जिसके कारण हमारे आसपास हरियाली दिख रही है पर्यावरण को बचाना हम सबकी महती जिम्मेदारी है पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हैं।
उन्होंने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्षा काल में अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल भी करें, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।








.jpeg)
0 टिप्पणियाँ