भारत लाइव टीवी 24। जिला ब्यूरो मिथुन कुमर प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। बड़े मंगल के पावन अवसर पर शहर के ट्रेजरी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम का आयोजन प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। भंडारे में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति, सेवा और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा।डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि जनसेवा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, बृजेश मिश्र सौरभ, ओमप्रकाश त्रिपाठी, राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, भाजपा अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य, साहब सिंह, महावीर पाल, अजय सिंह, सूर्य प्रकाश पटेल, भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला और जय श्रीराम तथा जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।चौराहा हनुमान मंदिर में बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु एवं मौजूद अतिथिगण।






.jpeg)
0 टिप्पणियाँ