Ad Code


 

पत्रकारों ने उठाई सुविधाओं और सुरक्षा की मांग, डीएम को सौंपा मांगपत्र


सोनभद्र।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों ने अपनी सुरक्षा, सम्मान और मूलभूत सुविधाओं को लेकर गुरुवार को एकजुट होकर जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा। जनपद के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने कहा कि वे सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों में दिन-रात जनहित की खबरों और शासन-प्रशासन की सूचनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।पत्रकारों ने मांग की कि समाचार संकलन के दौरान लगातार आवागमन करने वाले मीडिया कर्मियों के वाहनों को जनपद के सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से मुक्त किया जाए। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था से युक्त स्थायी प्रेस कक्ष आवंटित किया जाए।मांगपत्र में यह भी कहा गया कि ड्यूटी के दौरान दुर्घटना या आकस्मिक स्वास्थ्य संकट की स्थिति में पत्रकारों को जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में प्राथमिकता के आधार पर निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पत्रकारों का मानना है कि इन सुविधाओं से न केवल उनका कार्य अधिक प्रभावी होगा बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को भी मजबूती मिलेगी।मांगपत्र पर जनपद के अनेक पत्रकारों के हस्ताक्षर मौजूद रहे। पत्रकारों ने जिलाधिकारी से मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई।

"जनहित की आवाज़ को बुलंद करने वाले पत्रकार अब अपने अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए भी एक मंच पर एकजुट होकर खड़े नजर आए हैं।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ