चारों तहसीलों में सुनी गई जनता की फरियाद, शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर
भारत लाइव टीवी।शैल मिश्रा
अमेठी। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। तहसील तिलोई में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजय चौहान ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस संबंधी शिकायतों को सरवणन टी ने स्वयं सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए।तहसीलवार प्राप्त शिकायतों की बात करें तो तिलोई में 86 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं मुसाफिरखाना में 23 शिकायतों में 1, अमेठी में 34 शिकायतों में 2 तथा गौरीगंज में 90 शिकायतों में 7 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया।जिलाधिकारी ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में जनता की समस्याएं सुनें और उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार तिलोई एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ