मुआवजे की रकम और संपत्ति के लालच में पोते ने कराई बाबा की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
भारत लाइव टीवी 24। संवाददाता संत प्रसाद
अमेठी। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ियावां गांव में बुजुर्ग हीरालाल दुबे उर्फ बदलू दुबे की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश मृतक के पोते ने ही संपत्ति और मुआवजे की रकम हासिल करने के उद्देश्य से रची थी। जानकारी के अनुसार 8 जून की सुबह 75 वर्षीय हीरालाल दुबे शौच के लिए घर से निकले थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हाईवे निर्माण के चलते मृतक को लगभग 85 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। साथ ही वह अपनी संपत्ति अपने भतीजे के नाम करना चाहते थे। इसी बात से नाराज होकर उनके पोते ने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिलाया।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुशील कुमार यादव उर्फ विनय यादव को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल दो बाल अपचारियों को भी पुलिस निगरानी में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया गया है तथा मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच जारी ।घटना का खुलासा करने वाली टीम को एस पी अमेठी ने की पच्चीस हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा।






.jpeg)
0 टिप्पणियाँ