सोनभद्र | 09 जुलाई 2026 जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का चिन्हीकरण एवं मरम्मत, फॉगिंग और अन्य आवश्यक कार्य कराए गए।
उच्च जोखिम वाले गांवों में माइक्रोप्लान के अनुसार विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाईकर्मियों, पंचायत सहायकों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्राम प्रधानों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए।
विद्यालयों में जागरूकता रैलियां और प्रभात फेरियां निकाली गईं, जबकि ग्राम पंचायतों में जनसभाओं के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। कई स्थानों पर हैंडपंप और चबूतरों की मरम्मत, शौचालय निर्माण तथा नगर पंचायत क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई। पशुपालकों को भी जागरूक करते हुए कृतंक नियंत्रण संबंधी बैठकों का आयोजन किया गया, ताकि संचारी रोगों की रोकथाम प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ