जेसीबी से ध्वस्त किया गया अवैध निर्माण आगे भी चलती रहेगी करवाई - विजयकांत पांडे
शंकरगढ़, प्रयागराज। बारा तहसील के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत राजस्व ग्राम बेनीपुर ,शिवराजपुर में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम ने बेदखली की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आराजी संख्या 525 रकबे की नॉन-ज़ेडए (Non-ZA) भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया।
राजस्व निरीक्षक विजय कांत पांडे के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया। प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई सक्षम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।बेदखली की कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी अथवा विवादित भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ