Ad Code


 

डीएम-एसपी ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे के घायल को स्कॉर्ट वाहन से तत्काल पहुंचाया अस्पताल


सोनभद्र, 01 अगस्त
जनपद के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। दुद्धी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के लिए जाते समय गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर दोनों अधिकारियों ने अपना काफिला तत्काल रुकवा दिया।घायल की स्थिति का स्वयं जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बिना किसी विलंब के अपने स्कॉर्ट वाहन से उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायल को हर आवश्यक चिकित्सीय सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।


अधिकारियों की त्वरित पहल के कारण घायल व्यक्ति को समय रहते उपचार मिल सका। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय दृष्टिकोण की मुक्तकंठ से सराहना की। यह पहल प्रशासन की जनसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ