सोनभद्र। लगातार हो रही बारिश और रिहन्द एवं ओबरा जल विद्युत गृह से पानी के प्रवाह के चलते ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। ओबरा बांध का जलस्तर इसके पूर्ण जलाशय स्तर (FRL) 193.24 मीटर को पार करते हुए 193.25 मीटर तक पहुंच गया था। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए 26/27 अगस्त 2026 की रात 2:35 बजे गेट संख्या-8 को तीन फीट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी। वर्तमान में बांध की तीनों जल विद्युत टरबाइनें संचालित हैं, जिनके माध्यम से करीब 14,404 क्यूसेक पानी, जबकि गेट के जरिए लगभग 3,600 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। राहत की बात यह रही कि 27 अगस्त की सुबह 8 बजे ओबरा बांध का जलस्तर घटकर 193.20 मीटर दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर रिहन्द बांध का जलस्तर भी इसकी पूर्ण क्षमता के बेहद करीब पहुंच गया है। 27 अगस्त की सुबह 8 बजे रिहन्द बांध का जलस्तर 868.60 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसकी पूर्ण क्षमता 870 फीट है। वर्तमान में रिहन्द जल विद्युत गृह की टरबाइनों के माध्यम से करीब 17,385 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। जलस्तर सामान्य नहीं होने की स्थिति में रिहन्द बांध के गेट खोले जाने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने ओबरा बांध समेत डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जलस्तर की लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। जिला प्रशासन द्वारा सिंचाई विभाग, जल विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से रेणु नदी और सोन नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि वे नदी के किनारे अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित तहसील या जिला प्रशासन को सूचना दें। बांधों के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और परिस्थितियों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ