चोपन, सोनभद्र।बिजली विभाग द्वारा एक सामान्य विद्युत उपभोक्ता का महज कुछ हजार रुपए का बिल बकाया होने पर जहां उसका बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है और वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है वही लाखों लाख का बकाया रहने के बावजूद विद्युत कनेक्शन निर्विवाद रूप से जारी रहता है इसे बिजली विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता कहा जाए अथवा मिलीभगत..।मामला चोपन नगर का है। यहां आर्य समाज/ आर्य शिशु मंदिर चोपन में बिजली के दो कनेक्शन है। आर्य शिशु मंदिर के पते पर जारी A/C- 751705844251,पर बकाया राशि ₹268274/-है।विभाग में करीब 7 वर्षो से कोई धनराशि जमा नही की जा रही है, बावजूद इसके कनेक्शन चालू है जो विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता अथवा मिली भगत को दर्शाता है। यह तो एक बार बानगी है जांच हो तो ऐसे सैकड़ों मामले सामने आएंगे जो राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन जवाबदेही ना होने से जिम्मेदार मस्त है।पूरा मामला माननीय मुख्यमंत्री जी के जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराया गया है। अब देखना है इस मामले में क्या होता है विधुत विभाग राजस्व की वसूली सुनिश्चित करता है अथवा यूं ही मामला रफा-दफा हो जाता है।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।



0 टिप्पणियाँ