ओबरा। कांग्रेस की तेज तर्रार नेत्री प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के ओबरा रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां उपस्थित लोगों से कांग्रेस के पक्ष मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों भाजपा, बसपा, और सपा पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां जाति और धर्म के नाम पर यूपी की जनता को मूर्ख बनाने का काम करती आ रही हैं। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि पेट्रोल ,डीजल, सरसों तेल तेल जैसे खाद्य पदार्थ मंहगे हो गए है। बालू, गिट्टी महंगी कर दिया गया।व्यापारियों का रोजगार कोरोना काल में बर्बाद हो गया है।कांग्रेस की सरकार ने रोजगार दिया उम्भा नर संहार में सब मिलजुल कर अदिवासियों के ऊपर गोलियां चलाई गयी।नरसंहार के समय योगी की पुलिस गायब थी।उम्भा नर संहार में मुझे आने नही दिया गया ,मुझे गिरफ्तार कर के रोक दिया गया , हमने गरीब आदिवासी को कांग्रेस की कमान दी। महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देकर हमने महिलाओ के लिए एक प्रयास किया है।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।



0 टिप्पणियाँ