भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन


*लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का हुआ सम्मान*


*मुख्य अतिथि ओबरा एसडीएम श्री रमेश कुमार, विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद*


ओबरा(सोनभद्र)।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला इकाई सोनभद्र के त्वावधान में ओबरा सेक्टर 9 स्थित एक होटल में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सोमवार की देर सायं पत्रकारों का सम्मान समारोह एवं 'समकालीन पत्रकारिता में चुनौतियां' विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आगन्तुक अतिथि,विशिष्ठ अथिति व कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा माँ सरस्वती जी के फोटो चित्र पर संयुक्त रुप से माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इसके पश्चात वरिष्ठ पत्रकार एवं कार्यक्रम संयोजक सतीश भाटिया व भोला दूबे द्वारा संयुक्त रुप से मंचासीन अथितियों का स्वागत माल्यार्पण,अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ओबरा रमेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को सनसनी खेज खबरें लिखने से बचना चाहिए जिससे समाज में भ्रांतियां फैलती है एवं जनहानि के साथ साथ पत्रकारों की विश्वसनीयता भी घटती है इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को समक्ष आने वाली समस्याओं का जिक्र कर पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को समर्पित स्वरचित कविता पाठ भी सुनाया।इसी दौरान विशिष्ट अतिथी पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद ने कहा कि पत्रकार अविराम दिन और रात बगैर किसी स्वार्थ के समाज मे चेतना लाने के लिए खबरे लिखता रहता है घटनाओं के पीछे भागता रहता है लेकिन बावजूद इसके उनकी सारी खबरे प्रकाशित नही हो पाती फिर वह निराश नही होता,उन्होंने पत्रकारों को आस्वस्थ किया कि सही दिशा में चलने पर उनका उत्पीड़न उनके रहते कभी नही होगा।इस अवसर पर साहित्यकार नरेंद्र नीरव ने प्रेरणा प्रद स्वरचित कविता सुनाई तथा कहा कि सोशल मीडिया के प्रसार के बावजूद प्रिंट मीडिया का महत्व सर्वोपरि है।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी व राहुल श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से कहा कि आज के परिवेश में पत्रकारों को संतुलन बना कर ही खबरे लिखना होगा अन्यथा की स्थिति में उन्हें उत्पीड़न का शिकार होना पड़ सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अध्यक्ष नगर पंचायत ओबरा प्रानमती देवी ने सभी को पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए सभी पत्रकारों को उपहार देकर सम्मानित किया।पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार पाण्डेय ने सभी का के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कमाल अहमद ने किया। इस दौरान केएन सिंह,सुधाकर मिश्र,मनोमहन शुक्ला,सुरेन्द्र सिंह,एबी सिंह,पीडी राय,हरिओम विश्वकर्मा,सुनील सिंह,डॉ एके गुप्ता,कौशल राय,राकेश अग्रहरि,नीरज भाटिया,रंगेश सिंह,शमशाद आलम,प्रवीण विश्वकर्मा,उत्तम सिंह,कृपा शंकर पाण्डेय,आभिषेक पाण्डेय,अरविंद कुशवाहा,पार्वती पाण्डेय,दिनेश उपाध्याय,मनोज चौबे,नीरज पाठक,राजवंश चौबे,जगदीश तिवारी,आरिफ,महेश अग्रहरि सहित तमाम ओबरा,चोपन,डाला के पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने