सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमुरा में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। वाराणसी मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही दो कारें आमने-सामने भिड़ गईं, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आईं।मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड राज्य के डाल्टनगंज निवासी सतीश दुबे (55) पुत्र सिद्धेश्वर दुबे एवं रूपेश कुमार (35) पुत्र संतोष राम टाटा हैरियर कार (SUV) से वाराणसी की ओर जा रहे थे। तभी अचानक विपरीत दिशा से आ रही मारुति ईको कार से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में टाटा हैरियर सवार सतीश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी रूपेश कुमार को मामूली चोटें आईं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल डाला स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, ईको कार में सवार रोहित गुप्ता (35) पुत्र हीरालाल निवासी गुरमुरा को भी हल्की चोटें आईं।सूचना पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही हादसे का मुख्य कारण बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।स्थानीयों की मांग: गुरमुरा मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Tags
Sonbhadra
.jpeg)