लू का कहर: सोनभद्र में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 12 बजे तक होंगी कक्षाएं

तेज धूप से बच्चों की सेहत पर खतरा, प्रशासन का बड़ा फैसला


संवाददाता इस्तियाक अहमद 

सोनभद्र | 20 अप्रैल 2026।भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती लू के प्रकोप को देखते हुए सोनभद्र जिला प्रशासन ने बड़ा और राहतभरा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तीय विहीन माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है।जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यालय—चाहे वे सीबीएसई हों या आईसीएसई बोर्ड—अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।प्रशासन का यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि तेज धूप और लू से बच्चों के बीमार होने का खतरा लगातार बढ़ रहा था।सभी विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही से बच्चों की सेहत पर असर न पड़े। अब सुबह की ठंडी हवा में पढ़ाई, बच्चों को लू से राहत।जिले में बढ़ती गर्मी के बीच प्रशासन का यह कदम अभिभावकों के लिए भी राहत की खबर बनकर सामने आया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने