ओबरा, सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ओबरा बीटीपीएस परिसर में श्रमिकों के सम्मान और सुविधाओं को नई पहचान देते हुए शुक्रवार को अत्याधुनिक “श्रमिक सुविधा केंद्र” का शुभारंभ किया गया। अपराह्न 12:30 बजे मुख्य महाप्रबंधक इं० राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में उत्साह और श्रमिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।यह सुविधा केंद्र पुराने भवन के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के जरिए तैयार किया गया है। सीमित संसाधनों के बेहतर उपयोग का यह मॉडल अब श्रमिकों के लिए राहत और सुविधा का नया केंद्र बनेगा। यहां श्रमिकों के लिए स्वच्छ पेयजल, आरामदायक विश्राम कक्ष, आधुनिक शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा तथा मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि कठिन कार्य के दौरान उन्हें बेहतर माहौल मिल सके।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मजदूर किसी भी उद्योग की असली ताकत होते हैं और उनका सम्मान ही संस्था की असली पहचान है। इस पहल को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री मयूर माहेश्वरी, आईएएस के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम बताया गया। उनके मार्गदर्शन में निगम लगातार श्रमिक हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्यस्थलों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।मुख्य महाप्रबंधक इं० आर०के० अग्रवाल ने कहा कि श्रमिकों की सुविधा और सम्मान के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिकों के बिना विकास की कल्पना अधूरी है।इस मौके पर इं० सोमनाथ मिश्र, इं० अजय कुमार राय, इं० मनीष यादव, इं० नेमी चन्द्र, इं० अजय कुमार शर्मा, इं० राजेश्वर प्रसाद, इं० सुधांशु यादव, इं० संजय कुमार पटेल, इं० नज़मुल हसन, इं० जीतेन्द्र कुमार मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, सीआईएसएफ के कार्मिक एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में इं० अंकुर सिंह, अधिशासी अभियन्ता एवं अनुराग मिश्र, कार्यकारी अधिकारी की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। मजदूर दिवस पर शुरू हुई यह पहल अब ओबरा बीटीपीएस में श्रमिक कल्याण की नई मिसाल मानी जा रही है।

