संवाददाता इस्तियाक अहमद
सोनभद्र, 14 अप्रैल 2026।अनपरा कॉलोनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह, श्रद्धा और गरिमामय माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर विद्युत कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मिष्ठान वितरण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्युत कर्मी नेता विष्णु देव झा ने कहा कि बाबा साहब का योगदान भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव रखने में अतुलनीय है। उन्होंने जोरदार मांग उठाते हुए कहा कि बाबा साहब की जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष और विचारों से प्रेरणा ले सकें।
उन्होंने बाबा साहब को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।वहीं विद्युत मजदूर पंचायत के अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय ने भी बाबा साहब के योगदान को राष्ट्र निर्माण में सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सफलता की ऐसी मिसाल है, जो हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है।इस मौके पर सुजीत सोनी, विशाल शाही, महबूब अहमद, मोनू गुप्ता, अभिषेक पाण्डेय, रमेश चौरसिया, राजेश सिंह, राजकुमार, बंगाली भाई, सत्यम, अनिमेष मिश्रा और गणेश शाह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पुष्पराज सिंह ने किया।
Tags
sonbhadra
