जिला सेवायोजन कार्यालय की पहल, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर — इंटरव्यू के जरिए होगी सीधी भर्ती

संवाददाता सौरभ पांडे


सोनभद्र
।के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा आगामी 16 अप्रैल 2026 को एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज में आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में स्थानीय व बाहरी निजी क्षेत्र की करीब 14 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इनमें प्रमुख रूप से विजन इंडिया सर्विसेज प्रा. लि. (हिण्डालको, रेनुकूट), वाराणसी मोटर्स प्रा. लि., केजीबीएस इंडिया प्रा. लि. (अलवर), ठाकुर पब्लिकेशन (लखनऊ), कैस्पर माइक्रो क्रेडिट (वाराणसी), रॉयल इनफील्ड (राबर्ट्सगंज), श्री श्याम मैनपावर (मिर्जापुर), वज्र एलईडी, सोलेरा इंडस्ट्रीज, कृतिका इंटरप्राइजेज, डीसेट्स (फरीदाबाद), फ्लिपकार्ट, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण और श्री राम फाइनेंस जैसी कंपनियां शामिल हैं।इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से किया जाएगा। रोजगार मेला निःशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थियों को यात्रा व्यय स्वयं वहन करना होगा।जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने