Ad Code


 

चोपन पुलिस की मानवता मिसाल: 3 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाकर चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा गया

भारत लाइव टीवी 24। सोनभद्र


सोनभद्र
। जनपद की चोपन थाना पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर चाइल्ड हेल्प लाइन टीम को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की क्षेत्रभर में जमकर प्रशंसा हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। बच्चों से पूछताछ करने पर वे अपने घर का सही पता और परिजनों की जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उन्हें भोजन व आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।इसके बाद थाना चोपन पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन टीम से संपर्क स्थापित किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को सकुशल चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के सुपुर्द कर दिया गया, ताकि उन्हें सुरक्षित संरक्षण और उचित देखभाल मिल सके।इस मानवीय पहल के लिए स्थानीय लोगों ने चोपन पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि समाज में जरूरतमंदों की मदद कर अपनी जिम्मेदारी भी निभा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह की संवेदनशील कार्यवाहियां जारी रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ