सोनभद्र। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे #MissionShakti5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपायों पर भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।इस दौरान सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं, आत्मनिर्भरता कार्यक्रमों और सुरक्षा संबंधी सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध और अपराधियों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं ने अभियान की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया। अभियान के माध्यम से मिशन शक्ति टीम लगातार गांव-गांव और कस्बों में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ