Ad Code


 

ओबरा में 20 मई को सजेगा प्रतिभाओं का महाकुंभ, 85% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी होंगे सम्मानित

Bharatlivetv24

सोनभद्र/ओबरा
। शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देने की दिशा में कार्य कर रही मातृत्व फाउंडेशन सोनभद्र द्वारा “प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन आगामी 20 मई को दोपहर 3:00 बजे से होटल कलश ओबरा में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।मातृत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि फाउंडेशन का यह वार्षिक कार्यक्रम उन मेधावी छात्र-छात्राओं को समर्पित है जिन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।उन्होंने बताया कि ओबरा, चोपन और डाला क्षेत्र के सभी विद्यालयों से मेधावी विद्यार्थियों की सूची स्कूल प्रबंधन के माध्यम से आमंत्रित की गई है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों को इस सम्मान समारोह में शामिल किया जा सके।फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सम्मान देना ही नहीं बल्कि बच्चों का मनोबल बढ़ाना, उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना भी है। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरक संदेश भी दिए जाएंगे।मातृत्व फाउंडेशन के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है। अभिभावकों का मानना है कि ऐसे आयोजन बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ