Ad Code


 

जेल लोक अदालत में मिली राहत, 3 मामलों का हुआ मौके पर निस्तारण


सोनभद्र
। जिला कारागार सोनभद्र में मंगलवार को आयोजित सप्ताहिक जेल लोक अदालत में एक अभियुक्त ने अपने तीन मामलों में जुर्म स्वीकार कर राहत हासिल की। लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेशानुसार आयोजित इस जेल लोक अदालत की अध्यक्षता श्री अजय सिंह द्वितीय, अपर सिविल जज (सी०डि०)/ए०सी०जे०एम० ने की।

निरीक्षण एवं सुनवाई के दौरान जेल परिसर में सुरक्षा एवं विधिक व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। इस अवसर पर जेलर एवं प्रभारी अधीक्षक श्री अरविन्द कुमार सिन्हा, उप कारापाल श्री शशांक पटेल तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री जय प्रकाश मौजूद रहे।

लोक अदालत में कुल 10 मामलों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से एक अभियुक्त ने अपने तीन मामलों में जुर्म स्वीकार करते हुए समझौते के आधार पर निस्तारण कराया। अदालत की इस कार्यवाही से बंदियों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की पहल को मजबूती मिली है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राहुल, सिविल जज (सी०डी०) ने बताया कि जेल लोक अदालत का उद्देश्य बंदियों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है, ताकि छोटे एवं लंबित मामलों का त्वरित समाधान हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ