Ad Code


 

अंश निर्धारण अभियान में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 4 दिन में 17 हजार से ज्यादा खतौनियों का हुआ निस्तारण

सोनभद्र। जनपद में चल रहे विशेष अंश निर्धारण अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि 16 मई तक ग्रामवार अभियान चलाकर खतौनी में अंश निर्धारण का कार्य हर हाल में पूरा कराया जाए।
डीएम के सख्त निर्देशों के बाद चारों तहसीलों में तेजी से कार्यवाही जारी है। अभियान के तहत चार दिनों में शाम 6 बजे तक कुल 17,403 अंश निर्धारण की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। वहीं चौथे दिन अकेले जनपद में 3,705 अंश निर्धारण किए गए।तहसीलवार आंकड़ों की बात करें तो रॉबर्ट्सगंज में 948, घोरावल में 502, ओबरा में 597 तथा दुद्धी तहसील में 1658 अंश निर्धारण की कार्यवाही की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक तहसील स्तर पर कार्य योजना बनाकर लेखपालों को लक्ष्य दिए गए हैं और उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही सभी लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्रामवार प्रगति हर तीन घंटे के अंतराल पर गूगल शीट में अपडेट करें, ताकि कार्यों की नियमित समीक्षा की जा सके।
डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का दावा है कि इस अभियान से वर्षों से लंबित अंश निर्धारण मामलों का तेजी से निस्तारण होगा और राजस्व अभिलेखों को त्रुटिरहित बनाकर आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ