Ad Code


 

वृद्धाश्रम पहुंचे सिविल जज, बुजुर्गों को बताए अधिकार और योजनाएं, लगा विधिक जागरूकता शिविर

सोनभद्र। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेशानुसार शुक्रवार को जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।शिविर का संचालन श्री राहुल, सिविल जज सी०डि०/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे, जबकि आश्रम में कुल 56 वृद्धजन उपस्थित पाए गए।इस दौरान सिविल जज ने वृद्धजनों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और कानूनी संरक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ती उम्र की समस्याओं को देखते हुए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने “वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007” सहित अभिभावकों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण संबंधी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कानून के तहत माता-पिता एवं दादा-दादी अपने बच्चों से गुजारा भत्ता प्राप्त करने के हकदार हैं। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिनके समाधान का भरोसा अधिकारियों द्वारा दिया गया। शिविर में मौजूद बुजुर्गों ने विधिक सेवा प्राधिकरण की इस पहल की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ