Ad Code


 

मारकुंडी घाटी की खाई में मिले पति-पत्नी के सड़े-गले शव, इलाके में सनसनी


सोनभद्र
। चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी घाटी रविवार सुबह उस समय सनसनी का केंद्र बन गई, जब गहरी खाई में एक महिला और एक पुरुष के सड़े-गले शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जबकि पुलिस प्रशासन भी तत्काल हरकत में आ गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों शव कई दिनों से खाई में पड़े होने के कारण बुरी तरह सड़ चुके थे। शवों की हालत देखकर पुलिस ने प्रारंभिक अनुमान लगाया कि मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी। स्थानीय लोगों ने दोनों की पहचान सलखन निवासी बलवंत और उनकी पत्नी के रूप में होने की संभावना जताई, जिसके बाद गुरमा पुलिस चौकी को सूचना दी गई।


सूचना पर चौकी प्रभारी श्री प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद दोनों शवों को गहरी खाई से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस सड़क दुर्घटना, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।उधर चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि अब तक की जांच में प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई, जिससे सलखन निवासी बलवंत और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ