रोज सुबह 10 से 12 बजे तक हर कार्यालय में होगी जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सोनभद्र। जनसुनवाई को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को समय पर न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से बैठकर जनसुनवाई करें। साथ ही तहसील एवं विकास खंड मुख्यालयों पर भी नियमित जनसुनवाई आयोजित कर स्थानीय स्तर पर ही अधिक से अधिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।







.jpeg)
0 टिप्पणियाँ