Ad Code


 

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिले की चारों तहसीलों में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में शनिवार को फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस मामलों से जुड़ी रहीं। घोरावल तहसील में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने खुद फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण “गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध” तरीके से होना चाहिए।डीएम ने स्पष्ट कहा कि सिर्फ कागजों में निस्तारण नहीं चलेगा, बल्कि शिकायतकर्ता से फीडबैक लेकर ही मामलों को बंद किया जाए। भूमि विवादों से जुड़े मामलों में टीमों को मौके पर भेजकर जांच कराने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।घोरावल तहसील में कुल 183 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 15 मामलों का निस्तारण मौके पर और टीम भेजकर कराया गया। वहीं रॉबर्ट्सगंज तहसील में उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में 147 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें 22 मामलों का निस्तारण हुआ।ओबरा तहसील में उपजिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह की मौजूदगी में 62 शिकायतें आईं, जिनमें 5 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि दुद्धी तहसील में उपजिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में 47 शिकायतों की सुनवाई हुई और 1 मामले का तत्काल समाधान किया गया।
चारों तहसीलों को मिलाकर कुल 439 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 43 मामलों का निस्तारण मौके पर या टीम भेजकर कराया गया। बाकी मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ