सोनभद्र। जनपद में कुपोषण के खिलाफ अब प्रशासन ने निर्णायक अभियान छेड़ दिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर गंभीर रूप से अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसका असर यह है कि जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर स्थित एनआरसी लोढ़ी के सभी 10 बेड अतिकुपोषित बच्चों से भर चुके हैं।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गांव-गांव पहुंचकर कमजोर और कुपोषित बच्चों की पहचान कर रही है। चिन्हित बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती कर पौष्टिक आहार, दवाइयां, स्वास्थ्य परीक्षण और विशेष देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि कुपोषण केवल बीमारी नहीं बल्कि जागरूकता की कमी से जुड़ी बड़ी सामाजिक समस्या है। बच्चों को समय पर पौष्टिक भोजन, टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच मिलना बेहद जरूरी है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि बच्चा अत्यधिक कमजोर दिखे, उम्र के अनुसार वजन या लंबाई कम हो अथवा बार-बार बीमार पड़ता हो तो तुरंत नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।प्रशासन का लक्ष्य है कि जनपद का कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न रहे और सोनभद्र को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।

0 टिप्पणियाँ