Ad Code


 

आंधी-बारिश के बाद बिजली विभाग अलर्ट, युद्धस्तर पर बहाली कार्य जारी

ग्रामीण क्षेत्रों में 90 प्रतिशत आपूर्ति बहाल, टूटे तारों से दूर रहने की अपील

सोनभद्र। जनपद में बीते दिनों आई तेज आंधी और हल्की बारिश ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर गए, तार टूट गए और आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि अब विद्युत विभाग पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है और युद्धस्तर पर बिजली बहाली का कार्य लगातार जारी है।
अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड रॉबर्ट्सगंज ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात फील्ड में डटे हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई है, जबकि ग्रामीण इलाकों में लगभग 90 प्रतिशत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।विभाग द्वारा टूटे हुए खम्भों को बदलने, क्षतिग्रस्त तारों को जोड़ने और तकनीकी खामियों को तेजी से दूर किया जा रहा है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में भी जल्द ही विद्युत आपूर्ति सामान्य करने का दावा किया गया है।विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि टूटे हुए बिजली के तारों और पोलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। विभाग ने जनता को हो रही असुविधा पर खेद जताते हुए जल्द पूर्ण बहाली का भरोसा दिलाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ