Ad Code


 

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर चल रही 81 दिवसीय यात्रा हुआ भव्य स्वागत

 शिवराजपुर के केशव राज पैलेस में हुआ स्वामी जी महाराज का  भव्य स्वागत 


शंकरगढ़, प्रयागराज।
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही 81 दिवसीय यात्रा लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रही है। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों एवं 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर रही है, जिसमें गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

शंकरगढ़ के शिवराजपुर क्षेत्र स्थित केशवराज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व रहा है। गाय केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं बल्कि कृषि, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला भी है। इसलिए गौ माता के संरक्षण और सम्मान के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अरविंद मिश्रा उर्फ गुड्डा, रंगीले मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ