Ad Code


 

सुप्रीम कोर्ट में लगेगी विशेष लोक अदालत, घर-घर तक पहुंचेगा आसान न्याय


सोनभद्र
।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार आम जनता को सरल, सस्ता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में “समाधान समारोह 2026” के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान माननीय मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में पूरे देश में संचालित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इस अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हो चुकी है तथा इसका समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगा। विशेष लोक अदालत में केवल वही मामले शामिल किए जाएंगे जो वर्तमान में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं। इन मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से किया जाएगा, जिससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल सके।

विशेष लोक अदालत से पहले राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण समितियों के मध्यस्थता केंद्रों में प्री-सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा 22 मई, 26 मई तथा 30 मई 2026 को विशेष सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

जिन लोगों के मामले माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं, वे अपने मामलों को समाधान समारोह में शामिल कराने हेतु sci.gov.in⁠� पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

इस विशेष पहल को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इससे हजारों लंबित मामलों के त्वरित समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ