Ad Code


 

शंकरगढ़ बाजार में पुलिस का सख्त पहरा, थाना प्रभारी ने पैदल गश्त कर परखा सुरक्षा इंतजाम

 भारत लाइव टीवी 24। प्रयागराज 


शंकरगढ़, प्रयागराज।
नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी शंकरगढ़ सुशील कुमार दुबे ने शनिवार को पुलिस टीम के साथ बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान पूरे बाजार में पुलिस की सक्रियता देख लोगों में सुरक्षा का एहसास बढ़ गया।थाना प्रभारी ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई तथा संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ भी की गई।पुलिस टीम ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। वहीं गलत तरीके से वाहन चला रहे दोपहिया, चारपहिया और ई-रिक्शा चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध व संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ