Ad Code


 

बेलन नदी पुलिया के पास बदबूदार बोरा मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने खोला राज तो ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

भारत लाइव टीवी 24। सोनभद्र 


करमा/सोनभद्र।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कसया-यमसोकर मार्ग स्थित बेलन नदी की पुलिया शनिवार को अचानक चर्चा का केंद्र बन गई, जब पुलिया के नीचे से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए और तरह-तरह की आशंकाएं जताई जाने लगीं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में बकरी चरा रहे कुछ लोगों ने एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी को पुलिया के पास रुकते देखा। वाहन से उतरे लोगों ने जल्दबाजी में एक बंद बोरा पुलिया के नीचे फेंका और मौके से फरार हो गए। इसके बाद जब वहां से तेज बदबू आने लगी तो ग्रामीणों को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका होने लगी।कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। पुलिया के आसपास सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कोई बोरे में इंसानी शव होने की चर्चा कर रहा था तो कोई किसी आपराधिक घटना की आशंका जता रहा था। माहौल पूरी तरह भय और दहशत से भर गया।ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पीआरबी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और भीड़ हटवाने के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में बंद बोरे को खुलवाया। बोरा खुलते ही उसमें एक मृत बछड़ा विधिवत पैक हालत में मिला। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।हालांकि घटना को लेकर लोगों में काफी देर तक चर्चाओं का दौर चलता रहा। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो अफवाहें और ज्यादा फैल सकती थीं।पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही और मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ