Ad Code


 

पुल के नीचे गिरी बाइक, चालक की दर्दनाक मौत

बभनी क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम


बभनी (सोनभद्र)।
थाना क्षेत्र के बचरा ग्राम पंचायत अंतर्गत देवरीहवा गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक पुल के नीचे जा गिरी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।जानकारी के अनुसार देवरीहवा गांव निवासी हंसलाल (45) पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी प्रसाद अपनी बाइक से अरझट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पुल के नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि हंसलाल के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। गांव में हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा अचानक हुआ, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर शिव मूरत यादव ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ