Ad Code


 

मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, मौत से मचा कोहराम

भारत लाइव टीवी 24 । सोनभद्र 


विंढमगंज/सोनभद्र
। धूमा ग्राम पंचायत स्थित देवी धाम के पास बने सरकारी कुएं में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। 25 वर्षीय पूजा देवी पत्नी अर्जुन गोंड ने कथित रूप से कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद नाराज होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, महफूज अली और सियाराम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुएं में करीब 25 फीट गहरा पानी होने के कारण शव निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस और ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम महिला के शव को बाहर निकाला।घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी गांव केवाल से मृतका के पिता भीम सिंह और भाई रामलाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि मोर्चरी हाउस भेज दिया है। उपनिरीक्षक सुनील राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मायके पक्ष से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ