यूक्रेन में जंग का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रूस ने एक बार फिर कई यूक्रेनी इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर भारी तबाही मचाई है। ताज़ा हमलों में कई लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों नागरिक घायल बताए जा रहे हैं।Russia की सेना ने Ukraine के खारकीव क्षेत्र के डेरहाची शहर पर मिसाइल हमला किया, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 23 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले में रिहायशी इमारतें, गोदाम, वाहन और कई नागरिक प्रतिष्ठान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।वहीं ड्नीप्रो क्षेत्र के पावलोग्राद में रूसी ड्रोन हमले ने एक रिहायशी बिल्डिंग को निशाना बनाया। धमाके के बाद फ्लैट्स में भीषण आग लग गई। इस हमले में एक मासूम बच्चे समेत पांच लोग घायल हुए हैं।इसके अलावा डोनेत्स्क क्षेत्र के क्रामाटोर्स्क और यास्नोहोरीव्का पर हुए हवाई हमलों में दो लोगों की मौत और कई अन्य घायल हो गए। कई अपार्टमेंट, घर और नागरिक ढांचे मलबे में तब्दील हो गए।यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा है कि देश को तत्काल मजबूत एयर डिफेंस और एंटी-बैलिस्टिक सुरक्षा सिस्टम की जरूरत है, ताकि लगातार हो रहे रूसी हमलों से लोगों की जान बचाई जा सके।युद्ध के बढ़ते खतरे के बीच पूरी दुनिया की नजर अब रूस-यूक्रेन संघर्ष पर टिकी हुई है।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ