Ad Code


 

2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 


सोनभद्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोपन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में चोपन पुलिस टीम ने 25 मई 2026 की रात सिंदुरिया रोड स्थित नॉलेज पार्क तिराहा के पास छापेमारी कर गोविंद गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे सफेद प्लास्टिक के झोले से 1 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने फासिल्स पार्क रोड, मारकुंडी टोला अवई क्षेत्र से बृजेश यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के झोले से 1 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में गोविंद गुप्ता (32) और बृजेश यादव (20) दोनों निवासी खैरटिया, ओबरा शामिल हैं। पुलिस ने कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ