Ad Code


 

ओबरा में मजदूर दिवस पर गूंजा लाल सलाम, बिजली कर्मचारियों ने शहीद मजदूरों को किया नमन


ओबरा, सोनभद्र
। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ शाखा ओबरा कार्यालय में श्रमिक एकता और संघर्ष का जोश देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी एवं श्रमिक साथी एकत्र हुए और शिकागो के शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “शहीद मजदूर अमर रहें” और “लाल सलाम” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

सभा के दौरान श्रमिक नेताओं ने मजदूरों के अधिकारों, एकता और संघर्ष की ताकत पर जोर देते हुए कहा कि मजदूर वर्ग की बदौलत ही देश और उद्योगों का विकास संभव हो पाया है। कार्यक्रम में जोशीले नारों ने माहौल को पूरी तरह मजदूर एकता के रंग में रंग दिया।

सभा में मौजूद साथियों ने एक स्वर में कहा—

“जीना है तो मरना सीखो,

कदम-कदम लड़ना सीखो।”

कार्यक्रम में सोनभद्र जिला अध्यक्ष ज्योति कुमार, शाखा अध्यक्ष अजीत साहू, बम-बम द्विवेदी, सीपी माली, लालता तिवारी, मन्नान खान, योगेंद्र दुबे, नंदन, मनोज वर्मा, राम किशुन, अजय कुमार, रवींद्र, ईश्वरी, चंदा, बबली, बचिया देवी, शिवम सिंह, अंजार खान, अश्वनी, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय महामंत्री (उत्पादन निगम) प्रदीप कनौजिया ने सभी श्रमिक साथियों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मजदूरों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने “जय मेहनतकश, लाल सलाम” के उद्घोष के साथ सभा का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ