सोनभद्र। कोन क्षेत्र में संचालित एक अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत के मामले ने पूरे जनपद को झकझोर दिया है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बिना पंजीकरण संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है तथा अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार सोना सिंगा निवासी सीमा पत्नी देवनारायण को प्रसव पीड़ा होने पर कचनरवा पीएचसी ले जाया गया था। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन रेफर किया गया, लेकिन आरोप है कि एम्बुलेंस कर्मी मरीज को निर्धारित अस्पताल के बजाय अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल ले गए। यहां ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल से जुड़े चिकित्सक मौके से फरार बताए जा रहे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने तत्काल जांच के आदेश दिए। उनके निर्देश पर उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिन्द तथा क्षेत्राधिकारी कोन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच की।जांच में अस्पताल के आवश्यक पंजीकरण और मानकों के अभाव की पुष्टि होने पर प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अस्पताल संचालक नसीम अहमद के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों और स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
🌐 Website:
www.bharatlivetv24.info
www.bharatlivetv24.info
📧 Email:
livetvsonbhadra@gmail.com
livetvsonbhadra@gmail.com
📞 Contact:
+91-9140089223
+91-9140089223
📰 About:
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।
Bharat Live TV 24 एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश-विदेश, राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन तथा स्थानीय समाचारों को तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से अपने दर्शकों तक पहुँचाता है।


0 टिप्पणियाँ